Get App

Tejas Networks Q3 Result: ₹165 करोड़ के मुनाफे से ₹196 करोड़ के घाटे में आई तेजस नेटवर्क्स, इस कारण लगा तगड़ा शॉक

Tejas Networks Result: टेलीकॉम गियर बनाने वाली घरेलू कंपनी तेजस नेटवर्क्स को लगातार दूसरी तिमाही झटका लगा और यह घाटे में रही। दिसंबर 2025 तिमाही में इस झटके की वजह BSNL भी है। चेक करें कंपनी के लिए दिसंबर 2025 तिमाही कैसी रही, बीएसएनएल के चलते तेजस नेटवर्क्स को कैसे झटका लगा और एक साल में इसके शेयरों की चाल कैसी रही?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 1:34 PM
Tejas Networks Q3 Result: ₹165 करोड़ के मुनाफे से ₹196 करोड़ के घाटे में आई तेजस नेटवर्क्स, इस कारण लगा तगड़ा शॉक
Tejas Networks को दिसंबर 2025 तिमाही में ₹196.55 करोड़ का कंसालिडेटेड लॉस हुआ था जबकि इसके एक साल पहले कंपनी को ₹165.67 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

Tejas Networks Result: चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में घरेलू टेलीकॉम गियर बनाने वाली तेजस नेटवर्क्स सालाना आधार पर मुनाफे से घाटे में आ गई। इसके साथ ही कंपनी के लिए यह लगातार दूसरी तिमाही रही, जब कंपनी घाटे में रही। कंपनी को यह झटका सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) से खरीदारी रोकने के साथ-साथ कम सेल्स से लगा। इसका असर अब स्टॉक मार्केट जब खुलेगा तो इसके शेयरों की चाल पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो इसे हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 09 जनवरी को 5.68% की गिरावट के साथ ₹416.70 पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 7.20% फिसलकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर ₹410.00 तक आ गया था।

Tejas Networks के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही?

तेजस नेटवर्क्स को दिसंबर 2025 तिमाही में ₹196.55 करोड़ का कंसालिडेटेड लॉस हुआ था जबकि इसके एक साल पहले कंपनी को ₹165.67 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर करीब 88% गिरकर ₹2,642 करोड़ से ₹306.79 करोड़ पर आ गया। कंपनी सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क के लिए सीडॉट-टीसीएस कंसोर्टियम के तहत अहम वेंडर है और कंपनी के दावे के मुताबिक यह नेटवर्क राउटर्स की सबसे बड़ी सप्लायर है।

दिसंबर तिमाही में कंपनी को बीएसएनएल से 18,000 साइटों के लिए ₹1,526 करोड़ के पर्चेज ऑर्डर में देरी हुई। ऑपरेटिंग रेवेन्यू को छोड़कर इसके रेवेन्यू मिक्स का करीब 85% घरेलू मार्केट से और बाकी 15% विदेशी बाजार से आया। कंपनी का कहना है कि दिसंबर 2025 की तिमाही में इसके पास ₹2,363 करोड़ की इन्वेंट्री रही, जिसे आने वाले महीनों में तैयार माल (फिनिश्ड गुड्स) में बदला जाएगा और शिप किया जाएगा। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी के पास ₹537 करोड़ की नकदी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें