Texmaco Rail and Engineering के शेयर में 16 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत में बड़ा उछाल देखने को मिला। कंपनी का शेयर 12 प्रतिशत चढ़कर 150 रुपये के मार्क पर पहुंच गया। इसके पीछे वजह है वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही (Q2) में कंपनी के अच्छे वित्तीय नतीजे। Texmaco Rail and Engineering का कंसोलिडेटेड आधार पर नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 70 प्रतिशत बढ़कर 20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद BSE पर सोमवार को शेयर बढ़त के साथ 149 रुपये पर खुला। जल्द ही 12 प्रतिशत की तेजी के साथ इसने 150 रुपये के मार्क को छू लिया।
