एक ऑर्डर से NBCC को मिला बूस्ट, 52 सप्ताह के हाई पर पहुंचा शेयर

सोमवार को BSE पर NBCC (India) Ltd शेयर बढ़त के साथ 64 रुपये पर खुला। जल्द ही 5 प्रतिशत की तेजी के साथ इसने 52 सप्ताह का उच्च स्तर 66.20 रुपये छू लिया। NBCC लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 77.41 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 4.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 4:40 PM
जून 2023 तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,965.80 करोड़ रुपये हो गई।

सोमवार 16 अक्टूबर को सार्वजनिक क्षेत्र की कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) Ltd के शेयरों में तेजी आई और कीमत 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गई। इसके पीछे वजह है कि कंपनी को विशाखापटनम पोर्ट अथॉरिटी से 80 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर विशाखापटनम पोर्ट पर ऑफिस बिल्डिंग्स के रेनोवेशन और रिफर्बिशमेंट कें लिए दिया गया है। इसके बाद सोमवार को BSE Sensex पर शेयर बढ़त के साथ 64 रुपये पर खुला। जल्द ही 5 प्रतिशत की तेजी के साथ इसने 52 सप्ताह का उच्च स्तर 66.20 रुपये छू लिया। NSE Nifty पर शेयर सुबह 63.95 रुपये पर खुला और फिर इसने करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 52 सप्ताह का उच्च स्तर 66.20 रुपये टच किया।

बीएसई और एनएसई दोनों पर NBCC (India) Ltd के शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 30.10 रुपये है, जो 14 अक्टूबर 2022 को देखा गया था। कारोबार खत्म होने पर शेयर बीएसई पर करीब 1.5 प्रतिशत और एनएसई पर करीब 1.8 प्रतिशत चढ़कर 64 रुपये के आसपास बंद हुआ है।

इसी माह मिल चुका है एक और ऑर्डर

इससे पहले इसी साल अक्टूबर माह में ही NBCC (India) Ltd को मुंबई के अली यावर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग डिसेबिलिटीज (दिव्यांगजन) की ओर से 25.19 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर मध्य प्रदेश के छतरपुर में नए मंजूर हुए कंपोजिट रीजनल सेंटर की परमानेंट बिल्डिंग बनाने के लिए मिला है।


Delta Corp एक साल के निचले स्तर पर, इस कारण शेयर आए लोअर सर्किट पर

Q1 में 77.41 करोड़ का मुनाफा

NBCC लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष (2023-24) की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 77.41 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। बीते वित्त वर्ष 2022-23 (FY23) की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 4.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल-जून 2023 तिमाही में NBCC (India) Ltd की कुल आय बढ़कर 1,965.80 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही (Q1) में 1,853.24 करोड़ रुपये थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।