Texmaco Rail Share Price: इंजीनियरिंग कंपनी टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (Texmaco Rail & Engineering Ltd) को ₹103.16 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी को लीप ग्रेन रेल लॉजिस्टिक्स (Leap Grain Rail Logistics) से मिला है। इसमें BCBFG वैगन और BVCM ब्रेक वैन की सप्लाई शामिल है। यह घरेलू ऑर्डर 10 महीने के भीतर पूरा करना होगा।
