Get App

Texmaco Rail Share Price: रेलवे कंपनी को मिला बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?

Texmaco Rail Share Price: Texmaco Rail को कैमरून से ₹535 करोड़ का इंटरनेशनल ऑर्डर मिला है जिसमें 560 वैगनों की सप्लाई और 20 साल की मेंटेनेंस डील शामिल है। ऑर्डर विस्तार का विकल्प भी है। शेयरों में हलचल संभव है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 10:46 PM
Texmaco Rail Share Price: रेलवे कंपनी को मिला बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर, क्या शेयरों पर दिखेगा असर?
Texmaco Rail का स्टॉक बुधवार को 4.52% चढ़कर ₹173.45 पर बंद हुआ।

Texmaco Rail Share Price: इंजीनियरिंग और रेलवे उपकरण निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Texmaco Rail and Engineering Ltd को कैमरून की कंपनी CAMALCO SA से लगभग $62.24 मिलियन (करीब ₹535 करोड़) का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए यह जानकारी दी।

560 वैगनों की सप्लाई और लंबी अवधि की सेवा डील

कॉन्ट्रैक्ट में दो अहम हिस्से शामिल हैं। पहला 560 ओपन-टॉप वैगनों की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई, जिसकी अनुमानित कीमत $32.76 मिलियन (₹282 करोड़) है। इसके अलावा, कंपनी को 20 साल की अवधि का मेंटेनेंस अनुबंध भी मिला है, जिसकी वैल्यू $29.48 मिलियन (₹253 करोड़) है।

Texmaco ने बताया कि वैगनों की आपूर्ति दो चरणों में 24 महीनों के भीतर पूरी की जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें