Get App

विनिवेश के मोर्चे पर सरकार ला सकती है और तेजी, आधे दर्जन से ज्यादा कंपनियों के OFS की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक शॉर्ट टर्म के तहत कंपनियों के OFS पर फोकस है। हाई लेवल कमेटी की सिफारिश के तहत OFS लाए जाएंगे। जल्द ही 6 सरकारी कंपनियों के OFS आ सकते हैं। अब तक 4 कंपनियों के OFS से 13,389.42 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 5:31 PM
विनिवेश के मोर्चे पर सरकार ला सकती है और तेजी, आधे दर्जन से ज्यादा कंपनियों के OFS की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक मीडियम,लॉन्ग टर्म में सरकार का स्ट्रैटेजिक विनिवेश पर जोर होगा। यहां पर सरकार को बहुत सारे पहलुओं पर ध्यान देना होता है

विनिवेश के मोर्चे पर सरकार और तेजी ला सकती है। CNBC आवाज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सरकार जल्द आधे दर्जन से ज्यादा कंपनियों के OFS ला सकती है। हालांकि स्ट्रैटेजिक विनिवेश के मोर्चे पर रफ्तार धीमी रह सकती है। पूरी खबर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर कहा कि सरकार विनिवेश की रफ्तार तेज कर सकती है। हर हफ्ते विनिवेश को लेकर समीक्षा बैठक हो रही। इसके लिए सरकार की शॉर्ट टर्म,मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म प्लानिंग है।

हाई लेवल कमेटी की सिफारिश के तहत लाए जाएंगे OFS 

सूत्रों के मुताबिक शॉर्ट टर्म के तहत कंपनियों के OFS पर फोकस है। हाई लेवल कमेटी की सिफारिश के तहत OFS लाए जाएंगे। जल्द ही 6 सरकारी कंपनियों के OFS आ सकते हैं। अब तक 4 कंपनियों के OFS से 13,389.42 करोड़ रुपए जुटाए गए हैं। सेंट्रल बैंक,कोल इंडिया,NHPC,NLC इंडिया का OFS आ चुका है। GIC का भी 3100 करोड़ रुपए का OFS खुला है। सूत्र बता रहे हैं कि OFS का सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है। इसका मतलब है कि शॉर्ट टर्म में सरकार सरकारी कंपनियों में OFS के जरिए और छोटी-छोटी हिस्सेदारियां बेचेगी।

पूरे साल में आ सकते हैं 6 ऑफर फॉर सेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें