Market Strategy: ट्रंप की उम्मीद और ईरान की जिद में फंसा बाजार, 23050-23450 के लिए बड़ी रेंज, जानिए क्या है इस बाजार का सर्वाइवल मंत्र

Market Strategy: ट्रेडिंग में अभी के लिए इंट्राडे ही रहना होगा। अगर स्विंग या पोजिशनल व्यू लेना हो तो ओवरनाइट हेज जरूरी है। बाजार में दोनों तरफ के मौके हैं। क्रूड का $100 के ऊपर टिके रहना अच्छा संकेत नहीं है। कहीं न कहीं बाजार को डर है कि युद्ध अभी बाकी है। अगर निवेशक हैं तो धीरे-धीरे बाजार में पैसा डालें।

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
Market Strategy: बैंक निफ्टी में 10,000 अंकों की गिरावट हुई थीऔर अब करीब 2000-2500 अंकों की रिकवरी हुई है। बैंक निफ्टी में 53,000-54,100 की काफी बड़ी रेंज है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेंजिंग एडिटर, अनुज सिंघल 

बाजार में ये कहना कि बॉटम बन गया, जल्दबाजी होगी। हां, ये सही है कि 2 दिन से पैसा लॉन्ग्स में बना है। मगर दिक्कत ये है कि सिर्फ 1 खराब खबर रैली तोड़ने के लिए चाहिए और अगर इस बाजार में आपने लॉन्ग कैरी किया तो रिस्क रहेगा। सामान्य तौर पर बाजार एक बार अपना निचला स्तर फिर टेस्ट करता है। ऐसे में 22,500 वापस टेस्ट होने का रिस्क हमेशा रहेगा। ब्रेंट क्रूड अभी भी हमारे लिए सिरदर्द बना हुआ है। बुधवार को ब्रेंट $95-100 की रेंज में था, $100 पर बंद हुआ है। आज सुबह ब्रेंट पहले ही 106 के पार है। एक और बात– ग्लोबली बॉन्ड की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इसका मतलब ये कि दुनिया में महंगाई बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा है। ऐसे में बाजार के लिए एक मीडियम टर्म रिस्क खुल रहा है । क्रूड की तेजी हमारे नतीजों पर बड़ा असर डाल सकती है।

बाजा्र: आज के बड़े संकेत

आज मंथली एक्सपायरी से पहले वाला दिन है। इस बार एक्सपायरी मंगलवार को नहीं, सोमवार को है। डॉलर इंडेक्स फिर 100 के निशान की तरफ लौट रहा है। आज रुपया शायद 94 को जोरदार तरीके से तोड़ देगा। जब तक करेंसी मार्केट स्थिर नहीं होती, शेयर बाजार स्थिर नहीं हो सकता।


Truth Social पर डॉनल्ड ट्रंप

ईरान पर हमले की रोक 10 दिन बढ़ाई, अब 6 अप्रैल तक एनर्जी ठिकानों पर हमले नहीं। ये रोक ईरान सरकार के अनुरोध पर हुई। ईरान से बातचीत जारी, अच्छी प्रगति पर है। मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोप लगया। ट्रंप ने 1:41 AM IST पर ऐलान किया। अमेरिकी मार्केट बंद होने के तुरंत बाद ऐलान किया। 5 दिन का अल्टीमेटम आज खत्म होना था।

युद्ध खत्म करने के लिए ईरान की शर्तें

ईरान ने जंग खत्म करने के लिए शर्तें रखीं। ईरान ने कहा कि हमले और टार्गेट किलिंग पूरी तरह बंद हुआ। दोबारा जंग न हो, इसके लिए ठोस गारंटी है। युद्ध में नुकसान की भरपाई, मुआवजा मिले। पूरे क्षेत्र में सभी मोर्चों पर जंग खत्म हो। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान के अधिकार को मान्यता मिले।

बाज़ार: बॉटम कहां है?

ये सवाल कि बॉटम कहां है, सबसे महंगा सवाल है। क्योंकि सबसे ज्यादा गलती लोग इसी में करते हैं। बॉटम सिर्फ 2 लोग जानते हैं, विजय केडिया ने कहा भगवान और झूठा आदमी। हर 1000 अंको के बाद नया बॉटम देने से किसी का फायदा नहीं होता। कभी 24,800 को पक्का वाला बॉटम कहने वाले उसे 22,700 पर ले आए और सच बोलें तो इससे कोई फायदा भी नहीं है। सवाल ये होना चाहिए कि पैसा कैसे बनेगा। बाजार का टॉप या बॉटम पकड़ने का हमें कोई शौक नहीं है। इस बाजार में ईरान या US क्या करेगा, कौन जानता है और एक गैपडाउन आपकी बॉटम की धज्जियां उड़ा देगा। लेकिन हां, एक बात दिख रही है कि एकतरफा गिरावट खत्म हुई है। थोड़ी FIIs ने भी अपनी बिकवाली कम की है और शॉर्ट्स कवर किए हैं, लेकिन पहले भी कई बार उन्होंने 2-3 दिन ऐसा किया है और उसके बाद रिकवरी में फिर जोर से बिकवाली हुई है। इस बार भी कब वो वापस बड़ा बेचने आ जाएं, कहना मुश्किल है।

बाजार: फिर क्या हो रणनीति?

ट्रेडिंग में अभी के लिए इंट्राडे ही रहना होगा। अगर स्विंग या पोजिशनल व्यू लेना हो तो ओवरनाइट हेज जरूरी है। बाजार में दोनों तरफ के मौके हैं। क्रूड का $100 के ऊपर टिके रहना अच्छा संकेत नहीं है। कहीं न कहीं बाजार को डर है कि युद्ध अभी बाकी है। अगर निवेशक हैं तो धीरे-धीरे बाजार में पैसा डालें। खराब दिनों में अच्छे शेयरों की बास्केट में ऐड करें। शेयर ऐसे चुनें जहां नतीजों पर असर ज्यादा न हो। बाजार में वापस शॉर्ट करने के लिए भी तैयार रहें। दो दिनों से पैसा 'Buy on dips' पर बना है, लेकिन बाजार का बड़ा ट्रेंड अभी भी नीचे वाला है।

फोकस में इंफोसिस

इंफोसिस ने हेल्थकेयर और इंश्योरेंस सेक्टर में पकड़ मजबूत करने के लिए दो स्ट्रैटेजिक अधिग्रहण किए । Optimum Achieve Holdings को $465 Cr में खरीदा है। हेल्थकेयर स्पेस में Optimum Achieve Holdings हेल्थकेयर & लाइफसाइंसेस सेगमेंट में कंपनी की आय में सिर्फ 7.2% हिस्सेदारी है। Optimum Achieve Holdings की का FY25 आय $27.59 Cr थी। इंश्योरेंस कंपनी Stratus Global LLC को $9.5 Cr में खरीदा। Stratus Global LLC की आय $4.28 Cr थी। दोनों अधिग्रहण Q1FY27 में पूरा होने की उम्मीद है। दोनों कंपनियां FY27 आय में करीब 1.2% का योगदान दे सकती हैं। एक अच्छी बात– कम से कम कुछ पॉजिटिव इंटेंट तो दिखाया। अब तक इंफोसिस कैश का इस्तेमाल सिर्फ डिविडेंड देने या बायबैक करने में इस्तेमाल कर रही थी। शायद बाजार इस इंटेंट को पॉजिटिव माने बाकी तो समय बताएगा कि ये सही फैसला था या नहीं।

निफ्टी पर रणनीति

पहले 30-45 मिनट के ट्रेड को सिर्फ देखें। पहले घंटे का हाई और लो बहुत अहम होगा। निफ्टी में 23,050-23,450 की बड़ी रेंज है। इस रेंज को थोड़ा स्मार्टली ट्रेड करना होगा। कोई भी ट्रेड पहले से सोचकर नहीं ले पाएंगे। काफी कुछ ब्रेंट क्रूड के ऊपर निर्भर करेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में 10,000 अंकों की गिरावट हुई थीऔर अब करीब 2000-2500 अंकों की रिकवरी हुई है। बैंक निफ्टी में 53,000-54,100 की काफी बड़ी रेंज है। ऐसे में स्क्रीन देखकर ट्रेड लेंगे। लेवल बेस्ड ट्रेडिंग काम नहीं करेगी।

Stock Market Live Update: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच लाल निशान में खुल सकता है भारतीय बाजार, गिफ्ट निफ्टी भी 200 प्वाइंट अंक नीचे

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।