Get App

बाजार अब नहीं रहा गिरावट में खरीदारी वाला बाजार, बल्कि ये उछाल में बिकवाली वाला बाजार बना -अभय अग्रवाल

बाजार पर बात करते हुए अभय अग्रवाल ने कहा कि ये बाजार अब गिरावट में खरीदारी वाला मार्केट नहीं रह गया है। यह बड़ी तेजी से उछाल पर बिकवाली वाला मार्केट बन रहा है। शॉर्ट टर्म में बाजार का वैल्यूशन काफी ज्यादा बढ़ गया था। इसको बनाए रखने के लिए बाजार में अच्छी खबरों की बहुत ज्यादा जरूरत थी जिनका अब अभाव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 1:22 PM
बाजार अब नहीं रहा गिरावट में खरीदारी वाला बाजार, बल्कि ये उछाल में बिकवाली वाला बाजार बना -अभय अग्रवाल
अभय अग्रवाल को केमिकल शेयरों में भी अब तेजी की संभावना दिख रही है। उनका कहना है कि केमिकल सेक्टर के मार्जिन में अब सुधार दिख है। इस समय उन केमिकल खास कर एग्रो केमिकल शेयरों पर फोकस करने की जरूरत है

बिग मार्केट वाइसेज में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे Piper Serica के फाउंडर & फंड मैनेजर अभय अग्रवाल, जिनके पास इन्वेस्टिंग की दुनिया में तीन दशक का अनुभव है। अभय जी जेपी मॉर्गन के साथ काम कर चुके हैं और खास तौर से मल्टी बैगर शेयर तलाशने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंनो 2004 में Piper Serica की स्थापना की। ये जेपी मॉर्गन के साथ भी काम कर चुके हैं। अभय ने 1993-1997 के बीच सिटी बैंक के साथ काम किया।

बाजार में ओवर एलोकेशन से बचें

बाजार पर बात करते हुए अभय अग्रवाल ने कहा कि ये बाजार अब गिरावट में खरीदारी वाला मार्केट नहीं रह गया है। यह बड़ी तेजी से उछाल पर बिकवाली वाला मार्केट बन रहा है। शॉर्ट टर्म में बाजार का वैल्यूशन काफी ज्यादा बढ़ गया था। इसको बनाए रखने के लिए बाजार में अच्छी खबरों की बहुत ज्यादा जरूरत थी। अभय का कहना है कि बाजार में अच्छी खबरों का अभाव देखने को मिल रहा है। बाजार में वैल्यूएशन महंगे हैं, बिगड़ती जियोपोलिटिकल स्थितियां बाजार पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में निवेशकों को बाजार से अपनी उम्मीद पर नियंत्रण रखना चाहिए। बाजार में अभी ओवर एलोकेशन नहीं करना चाहिए।

पूरे बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर पर अंडरवेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें