Trading Ideas: बाजार की आज की चाल और आगे की रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में सही समय पर निगेटिव और पॉजिटिव दोनों हुए। बाजार से बड़ा कोई नहीं है, ये सबसे बड़ा सबक रहा । 24800 से लेकर 22500 तक हमने सिर्फ शॉर्ट रहने की सलाह दी। और 22500-22700 से लगातार लॉन्ग रहने की सलाह दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी से पहले का दिन है क्योंकि मंगलवार को छुट्टी है और आज बाजार को TCS के नतीजों और कमेंट्री पर रिएक्ट करना है। TCS के नतीजे आज अजीत के लिक्विड ऑक्सीजन की याद दिलाते हैं। अर्निंग्स शेयर को चलने नहीं देगी और वैल्युएशन गिरने नहीं देगी। FIIs की बिकवाली अब काफी कम हो चुकी है। 2 दिनों से FIIs की कैश में बिकवाली काफी नीचे आ चुकी है। कल `1711 Cr की बिकवाली हुई यानी 27 दिनों में सबसे कम है। ब्रेंट क्रूड अभी भी $96 के आसपास ही है। US मार्केट्स में कल फ्यूचर्स के मुकाबले कहीं बेहतर दिन रहा। डॉलर इंडेक्स अब 99 के नीचे सेटल हो रहा है। और युद्ध के फ्रंट पर सबसे बड़ी अपडेट आई है
