Market This Week: पहले चार दिनों तक कंसोलिडेशन मोड में रहने के बाद भारतीय बाजार ने 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह के अंतिम सत्र में मजबूत बढ़त दर्ज की। विदेशी निवेशकों की लंबी खरीदारी, मानसून की अच्छी प्रगति, कंपनी के नतीजों की बेहतर शुरुआत के कारण बेंचमार्क इंडेक्स नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इस हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 522.74 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80,519.34 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 178.35 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 24,502.20 पर बंद हुआ। 12 जुलाई को बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी50 ने क्रमश: 80,893.51 और 24,592.20 की रिकॉर्ड ऊंचाई को भी छुआ।
