Get App

बाजार में मोमेंटम काफी मजबूत, अनुज सिंघल से जानें निफ्टी में लॉन्ग सौदों के लिए कौन से लेवल हैं अहम

अनुज ने कहा कि सितंबर सीरीज का सबसे बड़ा ट्रिगर- फेड की तरफ से दरों में कटोती हो सकता है। मौजूदा रैली जिनसे छूट गई, आज उनका मन काफी उदास है। बाजार की इस तेजी का हिस्सा कई लोग नहीं हो पाए। जो लोग इंतजार कर रहे हैं उनको बाजार फैंसी डिप नहीं देने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2024 पर 8:32 AM
बाजार में मोमेंटम काफी मजबूत, अनुज सिंघल से जानें निफ्टी में लॉन्ग सौदों के लिए कौन से लेवल हैं अहम
अनुज ने बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए कहा कि निफ्टी बैंक अब भी अंडरपरफॉर्म कर रहा है।

आज की बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने कल पिछली बार की 11 दिन की रैली की बराबरी की। अबतक निफ्टी ने कभी भी 12 दिन की रैली एक साथ नहीं की है। कल की रैली लार्जकैप शेयरों ने दम पर आई। कल काफी दिन के बाद market breadth खराब थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या निफ्टी सितंबर में ही 26,000 दिखेगा? अनुज ने इस बातचीत में आगे का कि बाजार में मोमेंटम काफी मजबूत है। बाजार के सभी बड़े सेक्टर पूरा जोर लगा रहे हैं। बैंकों को छोड़कर बड़े सेक्टर बाजार के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में लॉन्ग रहें और निफ्टी का SL ऊपर लाते रहें।

उन्होंने कहा कि CNBC-आवाज़ के दर्शक 24,100 से निफ्टी पर लॉन्ग हैं। 24,100 से अबतक एक बार भी बाजार ने ट्रेलिंग SL को हिट नहीं किया । ज्यादातर दिन निफ्टी ने पहले सपोर्ट जोन पर एंट्री भी दी है। कल भी निफ्टी पहले सपोर्ट जोन पर फिसला और फिर पहले रजिस्टेंस तक दौड़ा है। निफ्टी में लॉन्ग सौदों का नया SL 24,950 पर है।

बाजार: सितंबर सीरीज की शुरुआत

बाजार के लिए सितंबर सीरीज की शुरुआत पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि पिछले महीने के 70% के मुकाबले निफ्टी फ्यूचर्स में 77% रोलओवर देखने को मिला। FIIs ने सितंबर सीरीज की शुरुआत 70% लॉन्ग पोजीशन के साथ की है। 2.1 लाख कॉन्ट्रैक्ट के साथ FIIs नेट लॉन्ग रहा। सितंबर सीरीज बड़े मूव के लिए जानी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें