बाजार में शॉर्ट कवरिंग की रफ्तार बढ़ गई है। निफ्टी डेढ़ सौ प्वाइंट चढ़कर 24700 के पार चला गया है। RIL, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और L&T ने भरा जोश, बैंक निफ्टी भी हरे निशान में आया, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। मेटल शेयरों में आज शानदार तेजी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब ढ़ाई परसेंट चढ़ा है। SAIL, JSL और JSPL 3 से 4 परसेंट चढ़े हैं। वहीं जुलाई में अच्छे ऑटो बिक्री के नंबर ने ऑटो स्पेस पर रफ्तार भर दी है। हीरो मोटो 4 परसेंट से ज्यादा चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है।
