बाजार के संकेतों पर नजर रखने की सलाह देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि नतीजों ने भारतीय इकोनॉमी की असली ताकत को दिखाया है। ICICI बैंक ने अबतक का सबसे ज्यादा मुनाफा दिखाया। ICICI बैंक ने एसेट क्वालिटी में भी शानदार प्रदर्शन किया। कोटक बैंक को आखिरकार नया CEO मिला है अब बाजार का रिएक्शन देखना होगा। इधर बैंक निफ्टी में शॉर्ट मौजूद, आज शॉर्ट कवरिंग दिख सकती है। US बॉन्ड यील्ड के चलते बाजार लगातार नहीं गिर सकता। भारतीय बाजार अब सिर्फ FII फ्लो के दम पर नहीं चल रहे। ग्लोबल चिंता से जब भी बाजार गिरे उस समय अच्छे शेयर खरीदें।
