Get App

कल से 100% मार्जिन के नियम पूरी तरह से होने जा रहे हैं लागू,जानिए कितना बदलेगी दुनिया

कल से 100% मार्जिन के नियम पूरी तरह लागू होने जा रहे हैं। अब कैश और FNO में पूरा मार्जिन देना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2021 पर 5:50 PM
कल से 100% मार्जिन के नियम पूरी तरह से होने जा रहे हैं लागू,जानिए कितना बदलेगी दुनिया

कल से 100% मार्जिन के नियम पूरी तरह लागू होने जा रहे हैं। अब कैश और FNO में पूरा मार्जिन देना होगा। ट्रेडर्स की दुनिया इससे किस तरह बदलने वाली है। इस पर चर्चा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने काफी अहम जानकारी दी। आइए इस पर डालतें हैं एक नजर।

1 सितंबर से क्या बदलेगा?

100% अपफ्रंट मार्जिन देना होगा यानी कैश और FNO दोनों पर पूरा मार्जिन देना होगा। यही नहीं, इंट्राडे में भी पूरा मार्जिन देना होगा। किसी भी समय मार्जिन घटा तो पेनल्टी लगेगी। कैश में VAR+ELM मतलब 20% मार्जिन होगा। ब्रोकर 5 गुना से ज्यादा मार्जिन नहीं दे सकेगा। FnO में Span+Exposure मार्जिन लगेगा। अब FnO में इंट्राडे में भी नॉर्मल मार्जिन लगेगा। एक तरह से MIS प्रोडक्ट का मतलब नहीं होगा।

SEBI ने क्यों बढ़ाया मार्जिन?

SEBI रिस्क कम करना चाहती है। कई ब्रोकर इंट्राडे में 50 गुना तक मार्जिन देते थे। इसके अलावा ब्रैकेट/बास्केट ऑर्डर के जरिए भारी मार्जिन देते थे। भारी मार्जिन से ट्रेडर का रिस्क बढ़ता है। ब्रोकर्स के भी डिफॉल्ट का खतरा रहता है।

ट्रेडर्स क्यों हैं नाराज?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें