DELTA CORP share : सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों में भरा जोश, डेल्टा कार्प के शेयरों को लगे पंख

DELTA CORP के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। कोर्ट ने अभी GST के सभी नोटिस पर रोक लगा दी है। SC ने कहा है कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक रोक जारी रहेगी

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 1:42 PM
Story continues below Advertisement
भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी का विवाद एक जटिल और विवादित मुद्दा है

DELTA CORP share price : बाजार के फोकस में आज डेल्टा कार्प का शेयर है। शेयर में आज 5 फीसदी की तेजी है। दरअसल ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को GST मामले पर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। इस पर पूरी डिटेल बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के असीम मनचंदा ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को आज बड़ी राहत मिली है। GST के मामले पर SC ने सभी कंपनियों को राहत दी है। कोर्ट ने अभी GST के सभी नोटिस पर रोक लगा दी है। SC ने कहा है कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक रोक जारी रहेगी। SC में अब मामले की सुनवाई 18 मार्च को होगी। बता दें कि अब तक कंपनियों को 1.12 लाख करोड़ रुपए के नोटिस मिले हैं।

यह मामला 1 अक्टूबर 2023 तक की अवधि से संबंधित है। इसमें ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों की सेवाओं पर 18 फीसदी GST की बजाय 28 फीसदी की दर से लगाया गया है। उधर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों का कहना है कि गेमिंग पर GST की नई दर 1 अक्टूबर 2023 से मानी जानी चाहिए।

दूसरी तरफ सरकार का कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी की टैक्स देनदारी अभी की नहीं है। ये पहले की बकाया देनदारी है। ऐसे में इन कंपनियों को पुराना बकाया चुकाना होगा। बता दें कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी (GST) का विवाद एक जटिल और विवादित मुद्दा है। यह खासतौर पर ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों, सरकार और अदालत के बीक टैक्स के नियमों और दरों को लेकर चल रही विवाद से जुड़ा है।


इस खबर के चलते DELTA CORP के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। 1.20 बजे के आसपास एनएसई पर DELTA CORP का शेयर 6.43 रुपए यानी 5.68 फीसदी की बढ़त के साथ 120 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 131.20 रुपए और 52 वीक हाई 155.90 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 6.39 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में 22.18 फीसदी टूटा है।

Market View : 2025 कंसोलीडेशन का साल होगा, इसमें बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं - ज्योतिवर्धन जयपुरिया

NAZARA Tech की बात करें तो ये शेयर फिलहाल 14.40 यानी 1.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 978 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसका आज का हाई 1,077 रुपए है। जबकि 52 वीक हाई 1,117 रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 3.72 फीसदी टूटा है। वही, 3 मीहने में 4.02 फीसदी और 1 साल में 12.83 फीसदी भागा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।