DELTA CORP share price : बाजार के फोकस में आज डेल्टा कार्प का शेयर है। शेयर में आज 5 फीसदी की तेजी है। दरअसल ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को GST मामले पर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। इस पर पूरी डिटेल बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के असीम मनचंदा ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को आज बड़ी राहत मिली है। GST के मामले पर SC ने सभी कंपनियों को राहत दी है। कोर्ट ने अभी GST के सभी नोटिस पर रोक लगा दी है। SC ने कहा है कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक रोक जारी रहेगी। SC में अब मामले की सुनवाई 18 मार्च को होगी। बता दें कि अब तक कंपनियों को 1.12 लाख करोड़ रुपए के नोटिस मिले हैं।
