भारतीय बाजार में ग्रोथ के मौके ज्यादा, IT, ऑटो, कंजम्पशन में दिखेगी अच्छी तेजी: देवेन्द्र सिंघल

Q2 से Q3 थोड़ा बेहतर रहेगा। कंजम्पशन में ग्रोथ थोड़ी अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा कि Q3 में मार्जिन प्रोफाइल भी अच्छी रहेगी । IT,ऑटो, कंजम्पशन में भी अच्छी रहेगी। जैसे-जैसे नतीजे आएंगे, सही पता चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि कॉरपोरेट, बैंकों की बैलेंस सीट दुरुस्त हुई है। आने वाले 6-12 महीने के लिए अच्छा है।

अपडेटेड Jan 11, 2025 पर 12:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रंप की पॉलिसी से किन सेक्टरों पर असर ? इस सवाल का जवाब देते हुए देवेन्द्र सिंघल ने कहा कि अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। चीन से इंपोर्ट पर पहला निशाना है।

बाजार के आगे के आउटलुक और कोटक मल्टी एसेट एलोकेशन फंड की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए Kotak Multi Asset Allocation Fund के इक्विटी फंड मैनेजर देवेन्द्र सिंघल (Devender Singhal) ने कहा कि साल की शुरुआत में बाजार में उथलपुथल देखने को मिल रही है। 20 जनवरी को ट्रंप राष्ट्रपति का पद ग्रहण करेंगे। ट्रंप के आने के बाद मार्केट में वॉलेटिलिटी रहेगी। ट्रंप ट्रैरिफ बढ़ा सकते हैं। करेंसी मार्केट में अभी से असर दिख रहा है। FIIs लगातार बिकवाली कर रहा है। जैसे-जैसे Q3 के रिजल्ट आएंगे,वॉलेटिलिटी दिखेगी। उन्होंने कहा कि अगले आने वाले 20-25 दिनों में वोलैटिलिटी आएगी।

Q2 से Q3 थोड़ा बेहतर रहेगा। कंजम्पशन में ग्रोथ थोड़ी अच्छी रहेगी। उन्होंने कहा कि Q3 में मार्जिन प्रोफाइल भी अच्छी रहेगी । IT,ऑटो, कंजम्पशन में भी अच्छी रहेगी। जैसे-जैसे नतीजे आएंगे, सही पता चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि कॉरपोरेट, बैंकों की बैलेंस सीट दुरुस्त हुई है। आने वाले 6-12 महीने के लिए अच्छा है। विंटर क्रॉप का भी अच्छा अनुमान रहा। कंजम्पशन में तेजी देखने को मिलेगी। ये मार्केट के लिए पॉजिटिव ट्रिगर होगा। हालांकि रुपए की कमजोरी इकोनॉमी के लिए सही नहीं है । एक्सपोर्ट रिलेटेड सेक्टर में पॉजिटिविटी संभव है।

ट्रंप की पॉलिसी से किन सेक्टरों पर असर ? इस सवाल का जवाब देते हुए देवेन्द्र सिंघल ने कहा कि अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। चीन से इंपोर्ट पर पहला निशाना है। चीन के मार्केट के रिएक्शन से असर दिखेगा । करेंसी इंपेक्ट के असर को अभी बताना मुश्किल है। केमिकल्स,ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल, IT प्रभावित हुए है।


कंजम्पशन सेक्टर पर क्या राय ? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कंजम्पशन सेक्टर पर व्यू अच्छा है। गांव में कंजम्पशन की कमी पूरी हुई है। सरकार का सपोर्ट मिल रहा है। अर्बन एरिया में थोड़ी डिमांड कम है। आने वाले 1-2 तिमाही में मांग में तेजी संभव है। फ्यूचर के लिए कंजम्पशन थीम अच्छी है।

फंड पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि Kotak Multi Asset Allocation Fund पिछले साल फंड को लॉन्च किया था। ये फंड 4-5 क्लासेस के अंदर इंवेस्ट करता है। इक्विटी, कमोडिटी, डेट, ओवरसीज फंड है। इस फंड की शुरुआत अच्छी रही है। इसमें इक्विटी का 65%, कमोडिटी 18% और डेट में 17% एक्सपोजर है।

इस कमोडिटी में मिलेगा डबल रिटर्न

कंजम्पशन को लेकर सकारात्मक नजरिया बना है। निचले तबके के मार्केट में रुझान है। एंट्री लेवल मोटर सायकल और एंट्री लेवल कार में रुझान है। वहीं कमोडिटी में सोना, चांदी में रुझान बना हुआ है। सोना, चांदी का प्रदर्शन मार्केट से बेहतर रहा। निवेश पर शानदार रिटर्न मिला है। सरकारें लगातार गोल्ड खरीद रहीं है। गोल्ड और सिल्वर में बने रहने का बढ़िया मौका है। आने वाले एक साल में डबल रिटर्न मिलेगा।

सेक्टर्स के वैल्यूएशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी 50 की वैल्यूएशन ज्यादा महंगी नहीं। लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप, स्मॉलकैप महंगे है। मिडकैप, स्मॉलकैप में ग्रोथ के मौके ज्यादा है। मिडकैप, स्मॉलकैप की अर्निंग निफ्टी से ज्यादा है। भारतीय बाजार में ग्रोथ के मौके ज्यादा है। गिने चुने सेक्टर्स में वैल्यूएशन ज्यादा हैं।

Market This week: बाजार में बढ़त का सिलसिला टूटा, साप्ताहिक आधार पर इस हफ्ते बाजार में दिखी 2 महीने की सबसे बड़ी वीकली गिरावट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।