Sanjay Sinha Bold Stock Picks: Citrus Advisors के फाउंडर संजय सिन्हा का कहना है कि सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो फार्मा और पावर सेक्टर मौजूदा बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक्सपोर्ट और डॉमेस्टिक मार्केट में जिस तरह से फार्मा सेक्टर को लेकर ऑपर्च्युनिटी आई है और जिस तरह से इस सेक्टर का वैल्यूएशन नजर आ रहा है उससे ये कहा जा सकता है कि इसमें निवेश के काफी मौके बन रहे है। संजय सिन्हा के मुताबिक लॉर्जकैप , मिडकैप और स्मॉलकैप फार्मा में निवेश के मौके बन रहे है। वहीं पावर सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2030 तक पावर की पीक डिमांड 450 गीगावाट तक जाने की उम्मीद है। आगे पावर सेक्टर में काफी तेजी की उम्मीद नजर आ रही है। जिसके चलते इस सेक्टर में लंबी अवधि के लिहाज से पावर सेक्टर में निवेश किया जा सकता है। संजय सिन्हा के मुताबिक टेलीकॉम सेक्टर भी निवेश के मौके मिल रहे हैं।
