Get App

बाजार में थोड़ा अभी संभलकर चलने की जरूरत, 24,800-25,000 के ऊपर ही आएगी शॉर्ट कवरिंग- अनुज सिंघल

RBI ने अपनी तरफ से पूरा साथ दिया है। आज भी 25 bps की रेट कट की उम्मीद रहेगी। बस दिक्कत ये है कि RBI का असलाह भी अब खत्म हो रहा है, लेकिन जो भी है, RBI पॉलिसी को देखकर ही आज फैसला लीजिए। आज इंट्राडे ट्रेड्स की पोजीशन 10 बजे तक काट लें। RBI पॉलिसी के पहले 10-15 मिनट ट्रेड नहीं करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 8:45 AM
बाजार में थोड़ा अभी संभलकर चलने की जरूरत, 24,800-25,000 के ऊपर ही आएगी शॉर्ट कवरिंग- अनुज सिंघल
निफ्टी बैंक काफी कमजोर हो गया है। आखिरी बड़ा सपोर्ट 54,800-55,000 पर है। 54,800 के नीचे 54,000 पर ही अगला सपोर्ट है

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

आखिर सवाल ये है कि ट्रंप की दिक्कत क्या है?ट्रंप इस समय बिजनेस नहीं कुछ और कर रहे हैं। फार्मा पर टैरिफ लगाना सबसे बड़ा सेल्फ गोल होगा। मगर बात साफ है वो भारत और चीन पर प्रेशर डाल रहे हैं। आखिर भारत और चीन में ऐसा क्या है?दोनों तेजी से उभरती बड़ी इकोनॉमी हैं जो एक दिन US से बड़ी हो जाएंगी। और एक बात, दोनों देश रूस से कच्चा तेल इंपोर्ट करते हैं. डॉनल्ड ट्रंप चाहते हैं उन्हें Nobel Peace Prize मिले। इसके लिए रूस-यूक्रेन वॉर खत्म होना जरूरी है। शायद उन्हें लगता है भारत और चीन उन्हें इसमें सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। जो भी है, भारत और US के रिश्ते अब सबसे निचले स्तर पर हैं। अगर ये मामला नहीं सुलझा, तो थोड़ी तो अनिश्चितता बढ़ेगी। खास कर IT और फार्मा हमारे दो बड़े सेक्टर हैं जो फॉरेन एक्सचेंज लाते हैं । उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकले। बाजार में थोड़ा अभी संभलकर चलने की जरूरत है ।

बाजार: आज के संकेत

आज बाजार में 5 बड़े संकेत हैं। पहला और सबसे बड़ा: RBI की मॉनेटरी पॉलिसी। RBI से आज भी 25 bps रेट कट की उम्मीद है । वहीं Bajaj Auto, Trent, Hero Moto, Pidilite, BHEL, Divis Lab के रिजल्ट आएंगे। इनमें से डिवीज लैब को छोड़कर बाकी कंपनियों का बड़ा कारोबार भारत में है। तीसरा: डॉनल्ड ट्रंप की 24 घंटे के अंदर भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दी है। 24 में से 12 घंटे बीत चुके हैं, इसका मतलब आज पूरे दिन तलवार लटकी रहेगी । चौथा: FIIs की फिर से F&O में जोरदार बिकवाली रही। FIIs की शॉर्टिंग अब लगभग रिकॉर्ड लेवल पर है । पांचवां: पूरी तरह टेक्निकल– निफ्टी ने 2 बैक-टू-बैक inside days बनाए हैं।

बाजार: सभी संकेतों को कैसे पढ़ें?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें