Market trend : अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट (Alchemy Capital Management) के क्वांट हेड (Quant Head) और फंड मैनेजर (Fund Manager) आलोक अग्रवाल ने मार्केट आउटलुक पर बात की। इस दौरान आलोक आग्रवाल फाइनेंशियल, केमिकल थीम पर बुलिश दिखें तो IT, फार्मा सेक्टर पर सतर्क रहने की सलाह दी। अपनी निवेश की स्ट्र्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि IT और फार्मा की ग्रोथ को लेकर आशंका बरकरार है। कुछ मिडकैप IT कंपनियों में ग्रोथ संभव है। वेपूरे IT सेक्टर को लेकर उत्साहित नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि घरेलू फार्मा और हॉस्पिटल शेयरों पर पॉजिटिव नजरिया है। घरेलू हॉस्पिटल स्पेस में ग्रोथ की काफी संभावना है। फाइनेंशियल, केमिकल और होटल जैसे थीम पसंद उन्हें पसंद हैं।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 7-8 महीने बाजार के लिए कुछ अजीब ही रहे हैं। अक्टूबर से फरवरी तक बाजार में हमें करेक्शन देखने को मिला। उसके बाद टैरिफ वॉर, टेरर अटैक और भारत-पाकिस्तान झड़प के बावजूद भी बाजार स्टेबलाइज होते दिखे। इसकी वजह ये है कि इंडियन इकोनॉमी में सुधार दिख रहा है। कंपनियों के नतीजों में सुधार दिख रहा है। मैक्रो आंकड़ों में सुधार देखने को मिल रहा है। इन सबकी वजह से आगे आने वाले समय में भी कंपनियों के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है।
आलोक अग्रवाल ने आगे कहा कि पिछले 8 महीने मार्केट वोलेटाइल रहने से बाजार में काफी अच्छा प्राइस और टाइम करेक्शन हो चुका है। इसकी वजह से वैल्यूएशन पहले से अच्छे हो गए हैं। हालांकि अभी भी ये नहीं कहा जा सकता कि वैल्यूएशन सस्ते हो गए हैं। लेकिन अपने पीक से काफी नीचे आ चुके हैं। इस सारी बातों को ध्यान में रखें तो मार्केट में रिस्क-रिवॉर्ड काफी अच्छा हो गया है। आगे बाजार में विदेशी निवेशकों का रुझान भी बढ़ता दिखेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।