Get App

बाजार में मुनाफावसूली की संभावना, निफ्टी में शामिल कंपनियों में करें खरीदारी- देवेन चौकसी

देवेन चोकसी ने कहा कि बाजार में सेक्टर और स्टॉक रोटेशन की प्रक्रिया चालू हैं। क्योंकि अब तक जिन कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए है उनमें मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। हायर बेस पर ग्रोथ के कारण बाजार में थोड़ा मुनाफावसूली होने की संभावना बनी हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 9:06 PM
बाजार में मुनाफावसूली की संभावना, निफ्टी में शामिल कंपनियों में करें खरीदारी- देवेन चौकसी
देवेन चोकसी का कहना है कि बड़ी कंपनियों में ग्रोथ की अपॉर्चुनिटी ज्यादा दिख रही है उन कंपनियों में खरीदारी होती नजर आ सकती है।

बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए DRChoksey FinServ के MD देवेन चोकसी ने कहा कि बाजार में सेक्टर और स्टॉक रोटेशन की प्रक्रिया चालू हैं। क्योंकि अब तक जिन कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए है उनमें मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। हायर बेस पर ग्रोथ के कारण बाजार में थोड़ा मुनाफावसूली होने की संभावना बनी हैं। उन्होंने आगे कहा कि छोटा हफ्ता होने की वजह से भी बाजार में वॉल्यूम पर असर दिख रहा है। जिन स्टॉक्स के वैल्यूएशन काफी महंगे है वह स्टॉक सेक्टर रोटेशन के दायरे में आ जाएंगे। फिलहाल बाजार में बाजार में वैल्यूएशन सस्ता नहीं है।

निफ्टी में शामिल कंपनियों में करें खरीदारी 

देवेन चोकसी का कहना है कि बड़ी कंपनियों में ग्रोथ की अपॉर्चुनिटी ज्यादा दिख रही है उन कंपनियों में खरीदारी होती नजर आ सकती है। देवेन चौकसी का कहना है कि निफ्टी में शामिल कंपनियों में खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही उन्हें लॉर्जकैप कंपनियां भी निवेश के लिहाज से बेहतर लग रही है।

करेक्शन पर खरीदें पॉलीकैब 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें