टैरिफ वॉर गहराने से बाजार में बिकवाली का भूचाल आया। निफ्टी में 900 तो सेंसेक्स में 2250 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी में 10 महीने में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज किया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 3 से 4 परसेंट नीचे फिसला है। डर का इंडेक्स INDIA VIX 55 परसेंट उछला है। इस बीच बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड देखने को मिल रहा है। कैपिटल गुड्स और मेटल 6% से ज्यादा फिसले है। मेटल शेयरों में टाटा स्टील में 10% का लोअर सर्किट लगा। साथ ही नाल्को, हिंदुस्तान कॉपर और वेदांता भी 8% से ज्यादा गिरे है। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में L&T, HAL और टीटागढ़ 6% फिसले है।
इधर अमेरिका में मंदी का खतरा बढ़ने से IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स 6 सत्रों में करीब 15% फिसला है। आज दिग्गज TCS, इन्फोसिस और विप्रो 5% फिसले है। वहीं कोफोर्ज और बिड़लासॉफ्ट 8% से ज्यादा टूटे है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
Gail -प्रकाश गाबा Gail के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 182 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 170-168 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Piramal Entrprises (Fut)- मानस जयसवाल Piramal Entrprises के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 981 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 920 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
JSPL(Fut)- राजेश सातपुते JSPL के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 865 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में820-810 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Tata Chemicals- आशीष बहेती Tata Chemicals के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 825 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 795-775 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Angel One- रचना वैद्य Angel One के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2300 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 2000-1900 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।