Get App

Sell Call: बाजार में बिकवाली का भूचाल, एक्सपर्ट्स के इन शेयरों में बनाए शॉर्ट पोजिशन, होगी कमाई दमदार

टैरिफ वॉर गहराने से बाजार में बिकवाली का भूचाल आया। निफ्टी में 900 तो सेंसेक्स में 2250 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2025 पर 11:55 AM
Sell Call: बाजार में बिकवाली का भूचाल, एक्सपर्ट्स के इन शेयरों में बनाए शॉर्ट पोजिशन, होगी कमाई दमदार
अमेरिका में मंदी का खतरा बढ़ने से IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स 6 सत्रों में करीब 15% फिसला है।

टैरिफ वॉर गहराने से बाजार में बिकवाली का भूचाल आया। निफ्टी में 900 तो सेंसेक्स में 2250 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। निफ्टी में 10 महीने में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज किया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 3 से 4 परसेंट नीचे फिसला है। डर का इंडेक्स INDIA VIX 55 परसेंट उछला है। इस बीच बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड देखने को मिल रहा है। कैपिटल गुड्स और मेटल 6% से ज्यादा फिसले है। मेटल शेयरों में टाटा स्टील में 10% का लोअर सर्किट लगा। साथ ही नाल्को, हिंदुस्तान कॉपर और वेदांता भी 8% से ज्यादा गिरे है। वहीं कैपिटल गुड्स शेयरों में L&T, HAL और टीटागढ़ 6% फिसले है।

इधर अमेरिका में मंदी का खतरा बढ़ने से IT शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स 6 सत्रों में करीब 15% फिसला है। आज दिग्गज TCS, इन्फोसिस और विप्रो 5% फिसले है। वहीं कोफोर्ज और बिड़लासॉफ्ट 8% से ज्यादा टूटे है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

प्रकाश गाबा की पसंद

Gail -प्रकाश गाबा Gail के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 182 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 170-168 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें