Get App

Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में तेजी, आज इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Silver Gold Price Today : पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है कि MCX पर सोने के लिए 1,51,650 रुपए और 1,50,500 रुपए पर सपोर्ट और 1,53,800 और 1,55,000 रुपए पर रेजिस्टेंस हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 18, 2026 पर 12:22 PM
Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में तेजी, आज इन अहम लेवल्स पर रहे नजर
Gold Rate Today : इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में सोने को भाव में तेजी आने की उम्मीद है

Silver Gold Price Today : शुक्रवार,18 सितंबर को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती से कारोबार होता दिख रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के स्थिर रहने से सोने-चांदी को सपोर्ट मिला है, लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बनी चिंताओं के कारण निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। सुबह करीब 11.45 बजे MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 1,059 रुपए यानी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 154,050 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 2,968.00 रुपए यानी 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 241,173 रुपए पर नजर आ रहा था।

इंटरनेशनल क्रूड ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1 फीसदी गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि अमेरिकी डॉलर स्थिर दिख रहा है। लेकिन हफ्ते के अंत तक इसमें 1% से ज़्यादा की बढ़त की उम्मीद है,जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। एमसीएक्स पर क्रूड ऑयल का सितंबर वायदा 168 रुपए यानी 1.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,579 रुपए पर दिख रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी

इंटरनेशनल मार्केट में सोने के फ़्यूचर्स में शुरुआत गिरावट देखी गई,जबकि चांदी के फ़्यूचर्स में तेज़ी रही। कोमेक्स (Comex) पर सोना $4,381.60 प्रति औंस पर खुला। पिछली क्लोजिंग कीमत $4,399.70 थी। फिलहाल यह $53.02 बढ़कर $4,394.41 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इस साल की शुरुआत में सोने की कीमतें $5,586.20 प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें