Silver Rate Today: शुक्रवार 18 सितंबर को चांदी के दाम चढ़ गए। एमसीएक्स पर एक किलो चांदी का दाम 2,39,579 रुपये है। गुड रिटर्न के अनुसार, आज चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में 1 किलो चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये है जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, पुणे में 2,50,000 रुपये है। Bullions.co.in पर चांदी की कीमत 2,38,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर है
बता दें कि चांदी का दाम सोने के दाम को फॉलो कर रहा है। जब भी सोने का बढ़ता है, चांदी का दाम भी बढ़ता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि चांदी भी इन्वेस्टर्स के लिए एक सेफ इन्वेस्टमेंट टूल बन गया है।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम गिरे है। Comex पर चांदी के दाम 0.30% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 66.295 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट
देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,50,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 476 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,310 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 476 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,34,310 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.08 प्रतिशत की हानि के साथ 64.87 डॉलर प्रति औंस रह गयी। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।