मार्केट फंडामेंटल्स पर बात करने के लिए आज जुड़े HXGON Partners के डायरेक्टर तुषार प्रधान। तुषार इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट में 26 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये HSBC AMC में 14 साल तक CIO रहे हैं। तुषार प्रधान जून 2009 से अप्रैल 2023 तक HSBC AMC से जुड़े रहे। इन्होंने Tata AIG और HDFC AMC में भी सीनियर पद पर काम किया है। आइये उनसे जानते है कि मौजूदा बाजार में उनकी क्या रणनीति है।
