Get App

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखा दबाव, फिर भी कमाई के लिए एक्सपर्ट्स इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

Adani Energy Solutions के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 676 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Adani Energy Solutions के शेयर में 666 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 680 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 7:22 PM
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दिखा दबाव, फिर भी कमाई के लिए एक्सपर्ट्स इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव
JSW Infra पर मिडकैप सेगमेंट से AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 256 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते आखिरी दिन बाजार में कमजोरी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो जेएसडब्ल्यू एनर्जी, केईआई इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को, टोरेंट पावर और वरुण बेवरेजेज के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एलएंडटी, नालको, पीबी फिनटेक, बाटा और सेल में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ एमएंडएम, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ग्लेनमार्क फार्मा, ल्युपिन और टीवीएस मोटर के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं साएंट, बायोकॉन, इपका लैब्स, कोफोर्ज और परसिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एसबीआई लाइफ, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, सीडीएसएल और जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः SBI Life

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि SBI Life के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1480 के स्ट्राइक वाली कॉल 17.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Adani Energy Solutions Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Adani Energy Solutions के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 666 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 680 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 676 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें