कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, फिर भी कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

Petronet LNG के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 323 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। Petronet LNG के शेयर में 306/305 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 328 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 10, 2025 पर 6:55 PM
Story continues below Advertisement
West Coast पर मिडकैप सेगमेंट से AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 547 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। निफ्टी और बैंक निफ्टी, सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एलटीआईमाइंडट्री, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और इंफोसिस के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं विप्रो, आईआरसीटीसी, बिरलासॉफ्ट, मणप्पुरम फाइनेंस और कोफोर्ज के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि श्रीराम फाइनेंस, टाटा एलेक्सी, आरईसी, हुडको और भेल में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन गोदरेज प्रॉपर्टीज, एचएफसीएल, बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेकस सीमेंट और बंधन बैंक में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, पेट्रोनेट एलएनजी, ब्रिटानिया और वेस्ट कोस्ट के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Sona BLW Preision

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Sona BLW Preision के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 570 के स्ट्राइक वाली कॉल 23.40 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 24/28 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Petronet LNG Future


Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Petronet LNG के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 306/305 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 328 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 323 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, LTI Mindtree का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Britannia

Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Britannia पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 4945 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4875 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 5050 से 5100 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः West Coast

AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज West Coast के स्टॉक में 547 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।