कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव, शार्ट टर्म में मुनाफे के लिए एक्सपर्ट्स ने इन स्टॉक्स में लगाया दांव

Nykaa के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 170 के स्ट्राइक वाली कॉल 1.95 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 3/4.20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 0.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 11:32 AM
Story continues below Advertisement
KEI Industries पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 3890 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: नई प्रस्तावित EV पॉलिसी ने बाजार के सेंटिमेंट किए खराब किये हैं। इसकी वजह से आखिरकार निफ्टी की 22800 की दीवार टूट गई। ऑटो इंडेक्स ढ़ाई परसेंट नीचे गिर गया। बैंक निफ्टी में भी 500 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली। मिडकैप स्मॉल कैप शेयरों में भी कमजोरी नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने नायका पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने चंबल फर्टिलाइजर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए जोमैटो पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने केईआई इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Nykaa

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Nykaa के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 170 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 1.95 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 3/4.20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 0.50 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Chambal Fertilizer Future


manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Chambal Fertilizer में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Chambal Fertilizer में 568 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 590 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 554 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Zomato

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Zomato पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Zomato में 237 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 230 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - KEI Industries

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से KEI Industries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि KEI Industries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 3890 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।