Get App

भारत में भी हो शेयरों में फ्रैक्शनल ओनरशिप की सुविधा, रिटेल निवेशकों को होगा फायदा - अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि MRF के शेयर का भाव 1 लाख 13 हजार के पार निकल गया। इससे आम रिटेल निवेशकों की पहुंच से भी दूर निकल गया है। रिटेल निवेशक इसमें पार्टिसिपेट नहीं कर सकते हैं। इसलिए भारत में भी फ्रैक्शनल ओनरशिप की सुविधा होनी चाहिए। फ्रैक्शनल ओनरशिप की सुविधा अमेरिका सहित कई देशों में मौजूद है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 17, 2023 पर 2:55 PM
भारत में भी हो शेयरों में फ्रैक्शनल ओनरशिप की सुविधा, रिटेल निवेशकों को होगा फायदा - अनुज सिंघल
अनुज ने सेबी से निवेदन किया कि वे फ्रैक्शनल ओनरशिप की दिशा में पॉजिटिव कदम उठायें ताकि आम रिटेल निवेशक को उनके पसंदीदा शेयरों में पार्टिसिपेट करने का मौका मिल सके

सिएट (CEAT) के शानदार नतीजों से टायर शेयर रफ्तार में नजर आ रहे हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 गुना मुनाफा बढ़ गया। कंपनी के शानदार नतीजों के चलते सिएट का स्टॉक 6 परसेंट उछल कर कारोबार करता हुआ दिखा। सिएट के अलावा जेके टायर्स (JK Tyres), अपोलो टायर्स (Apollo Tyres), गुडईयर (Goodyear) और एमआरएफ (MRF) में भी 3 से 7 परसेंट की जबरदस्त तेजी नजर आई। एमआरएफ का शेयर आज का एफएंडओ का टॉप गेनर में शामिल हुआ है। आज सुबह के दौरान ये 113333 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया।

हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने इस स्टॉक के परफॉर्मेंस पर बात करते हुए कहा कि इस स्टॉक ने 100000 के स्तर के करीब पहुंचने के बाद एक लाख के अहम स्तर को पार करने में बहुत संघर्ष किया। इस लेवल को पार करने में अच्छा खासा समय लिया। लेकिन 1 लाख का स्तर पार करने के बाद MRF ने और ज्यादा मजबूती का प्रदर्शन किया। इसके बाद चढ़ते-चढ़ते इसने 1 लाख तेरह हजार का स्तर भी पार कर लिया है।

MRF 1 लाख 13 हजार के स्तर पर पहुंचा, आम निवेशकों की पहुंच से हुआ दूर

अनुज ने आगे कहा कि MRF के 1 लाख 13 हजार के पार निकलने के साथ ही ये आम रिटेल निवेशकों की हद से भी पार निकल गया है। इसमें रिटेल निवेशक पार्टिसिपेट नहीं कर सकते हैं। इसकी वजह ये है कि भारत में फ्रैक्शनल ओनरशिप की सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस पर काम हो रहा है या फिर फ्रैक्शनल ओनरशिप की दिशा में काम करना चाहिए। हालांकि फ्रैक्शनल ओनरशिप की सुविधा अमेरिका सहित कई देशों में मौजूद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें