Get App

कल भी बैंकेक्स ऑप्शंस में हुआ बड़ा खेल, बड़े विदेशी हेज फंड छोटे ट्रेडर्स को बना रहे शिकार

बैंकेक्स 57500 कॉल की चाल पर नजर डालें तो 2:41 बजे इसका भाव 95 रुपए था। वहीं, 2:50 बजे इसका भाव 1061 रुपए पर दिख रहा था। जबकि इसकी क्लोजिंग ज़ीरो पर हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 10:17 AM
कल भी बैंकेक्स ऑप्शंस में हुआ बड़ा खेल, बड़े विदेशी हेज फंड छोटे ट्रेडर्स को बना रहे शिकार
बैंकेक्स के खेल पर बड़े सवाल ये हैं कि क्या कार्टलाइजेशन के जरिये बड़ा खेल हो रहा है ? इसके बिना 2:41 बजे एक साथ 5 बैंकों में खरीदारी कैसे संभाव है

कल भी बैंकेक्स में एक बड़ा खेल हुआ। अच्छी बात ये है कि सेबी ने वीकली एक्सपायरी पर लगाम लगा दी है। पिछले कुछ समय से हेज फंड्स वीकली एक्सपायरी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। कल भी बैंकेक्स ऑप्शंस में बड़ा खेल हुआ। कल 9 मिनट में बैंकेक्स ऑप्शंस में बड़ा खेल हुआ। कल इसमें 2:41 से 2:50 के बीच तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कैश में खरीदारी से बैंकेक्स ऑप्शंस में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 2:41 बजे से ICICI, HDFC, एक्सिस, कोटक और SBI में एक साथ खरीदारी शुरू हुई। 2:50 से एक साथ पांचों दिग्गज बैंक टूटना शुरू हुए। सिर्फ 9 मिनट में करीब 5000 करोड़ रुपए की कैश में खरीदारी हुई। पूरे दिन में बैंकेक्स कॉल में करीब 10,000 करोड़ रुपए के सौदे हुए। पूरे दिन में बैंकेक्स पुट में करीब 7,000 करोड़ रुपए के सौदे हुए। 2:41 से 2:50 बजें के बीच सबसे ज्यादा वॉल्यूम रहा।

बैंकेक्स 57500 कॉल की चाल

बैंकेक्स 57500 कॉल की चाल पर नजर डालें तो 2:41 बजे इसका भाव 95 रुपए था। वहीं, 2:50 बजे इसका भाव 1061 रुपए पर दिख रहा था। जबकि इसकी क्लोजिंग ज़ीरो पर हुई।

बैंकेक्स 58000 पुट की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें