अगले हफ्ते ये 4 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, क्या ये शेयर हैं आपके पोर्टफोलियों में, अभी चेक करें

Aarti Industries पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कमाई के लिए Aarti Industries के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 383 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 370 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Apr 12, 2025 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
Jio Financial Services पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने खरीदारी कॉल देते हुए कहा कि इसमें 237 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls for Tuesday : कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 2% तक चढ़कर बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स भी करीब 2% तक चढ़ गया। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 2.5% से ज्यादा की तेजी रही। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का BTST कॉल - Havells

राजेश सातपुते ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए हैवेल्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1537 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1580 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1520 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Jio Financial Services


मानस जायसवाल ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए जियो फाइनेंशियल सर्विसेस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 230 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 237 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 227 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई ट्रेडिंग, क्या इनमें से है कोई आपके पोर्टफोलियो में

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - Aarti Industries

शिल्पा राउत ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए आरती इंडस्ट्रीज में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 383 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 370 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - Bharti Airtel

रचना वैद्य ने मंगलवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए भारती एयरटेल में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1760 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1780 से 1800 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1745 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।