Stocks to Invest: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज के ऐलान का असर पेटीएम और पाइन लैब्स के शेयरों पर 16 सितंबर को दिखा। एमडीआर चार्ज से पेमेंट कंपनियों के लिए रेवेन्यू का नया रास्ता खुल जाएगा। पेटीएम का शेयर 3 बजे 3.34 फीसदी चढ़कर 1,788 रुपये पर चल रहा था। पाइन लैब्स का शेयर 5.32 फीसदी गिरकर 183.49 रुपये पर चल रहा था।
पेटीएम और पाइन लैब्स के शेयरों में आएगी तेजी
एनालिस्ट्स ने Paytm और Pine Labs के शेयरों के टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं। दोनों कंपनियों की अर्निंग्स के अनुमान भी बढ़ाए गए हैं। ब्रोकरेज फर्म एमके ने पेटीएम के शेयर को खरीदने (buy) की अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने पेटीएम के शेयर के टारगेट प्राइस को 1,700 रुपये से बढ़ाकर 2,400 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि पेटीएम का शेयर मौजूदा प्राइस से करीब 35 फीसदी चढ़ सकता है।
पाइन लैब्स का शेयर इस साल 21 फीसदी गिरा
एमके ने पाइन लैब्स के शेयर को खरीदने (buy) की भी अपनी सलाह बनाए रखी है। उसने शेयर का टारगेट प्राइस 190 रुपये से बढ़ाकर 230 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर करेंट लेवल से करीब 26 फीसदी चढ़ सकता है। पाइन लैब्स का शेयर इस साल करीब 21 फीसदी फिसला है।
इन ब्रोकरेज फर्मों की भी शेयर पर पॉजिटिव राय
जेफरीज ने भी पेटीएम के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,150 रुपये कर दिया है। उसने पाइन लैब्स के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 235 रुपये कर दिया है। जेएम फाइनेंशियल ने भी पेटीएम के शेयर का टारगेट प्राइस 1,950 रुपये से बढ़ाकर 2,150 रुपये कर दिया है। उसने शेयर को खरीदने (buy) की अपनी सलाह भी बनाए रखी है।
यूपीआई ट्रांजेक्शंस पर 0.4% एमडीआर चार्ज लगेगा
पेटीएम और पाइन लैब्स के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों की पॉजिटिव राय की वजह यूपीआई पर एमडीआर चार्ज का ऐलान है। 2,000 रुपये से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजेक्शंस पर अब एमडीआर चार्ज लगेगा। यह 0.4 फीसदी होगा। यह चार्ज मर्चेंट को चुकाना होगा। यूजर्स के लिए यूपीआई का इस्तेमाल पहले की तरह फ्री बना रहेगा। एमडीआर चार्ज के रूप में वसूला गया पैसा यूपीआई ईकोसिस्टम से जुड़े पक्षों के बीच बंटेगा। इसमें बैंक, पेमेंट कंपनियां आदि शामिल हैं।
एमडीआर चार्ज के बाद भी यूपीआई पेमेंट का सबसे सस्ता तरीका
एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूंकि यूपीआई का इस्तेमाल आज छोटी-बड़ी हर खरीदारी के लिए हो रहा है, जिससे एमडीआर चार्च की वजह से बैंक और पेमेंट कंपनियों की अर्निंग्स बढ़ेगी। खास बात यह है कि एमडीआर चार्ज लागू होने के बावजूद यूपीआई पेमेंट का सबसे सस्ता जरिया होगा। बैंक डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर काफी ज्यादा फीस लगती है।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।