Get App

गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, इसमें 3 स्टॉक्स पर सेल और 1 स्टॉक पर बाय की है सलाह

Grasim पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उनका कहना है कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 1600 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस पुट में 45.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उत्तेकर ने इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 12:07 PM
गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, इसमें 3 स्टॉक्स पर सेल और 1 स्टॉक पर बाय की है सलाह
Ratnamani Metals पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में मध्यम से लंबी अवधि में 2500 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

युनाइटेड स्टेट्स में फिर ब्याज दरें बढ़ने की चिंता से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई का सेंसेक्स करीब 500 प्वाइंट लुढ़का है। निफ्टी में 150 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। बैंक निफ्टी भी करीब 1 प्रतिशत टूट गया है। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। इसके अलावा सबसे ज्यादा दबाव IT, एनर्जी पावर, मेटल शेयरों पर नजर आ रहा है। ऐसे बाजार में भी कमाई की जा सकती है। अच्छी कमाई करने के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने इंडिया सीमेंट में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा प्रशांत सावंत ने फेडरल बैंक पर दांव लगाया। संजीव होता ने भी मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Grasim

सच्चितानंद उत्तेकर ने Grasim के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 1600 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 45.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 32 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः India Cements Future

मानस जायसवाल ने India Cements पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि India Cements में 193 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 185 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 198 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें