गिरते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, चारों स्टॉक्स खरीदने से होगी कमाई

AB Fashion & Retail पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 210 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 5.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement
NLC Industries पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 203 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल क्रेडिट पॉलिसी आनेवाली है और उससे पहले बाजार में आज गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी 19500 के नीचे फिसलता दिख रहा है। बैंक शेयरों में ज्यादा दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट नजर आई। जबकि आज मिडकैप पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने एबी फैशन एंड रिटेल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने जेएसपीएल पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने वोल्टाज पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने एनसीएल इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः AB Fashion & Retail

    प्रशांत सावंत ने AB Fashion & Retail के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 210 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 5.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः JSPL Future


    सच्चितानंद उत्तेकर ने JSPL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि JSPL में 669 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 678/690 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 662.50 रुपये पर लगाएं।

    HINDALCO का मुनाफा सालाना आधार पर हुआ आधा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें स्टॉक को खरीदें या बेचें

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Voltas

    राजेश सातपुते ने Voltas पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Voltas में 830 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 840/845 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 818 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः NLC Industries

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से NLC Industries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि NLC Industries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 203 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर स्टॉक पर 260 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।