क्रेडिट पॉलिसी जारी होने के बाद लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 19500 के नीचे फिसल गया। बैंक शेयरों में ज्यादा दबाव नजर आ रहा है। लेकिन मिडकैप की पार्टी जारी है। ये 14 में से 12 ट्रेडिंग सेशन में तेजी दिखा रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने जुबिलेंट फूड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने एसबीआई लाइफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने इंडियन बैंक पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने पावर ग्रिड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Jubilant Food
प्रशांत सावंत ने Jubilant Food के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18.00 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
मानस जायसवाल ने SBI Life पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SBI Life में 1323 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1346 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Indian Bank
चंदन तापड़िया ने Indian Bank पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Indian Bank में 386 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 410/420 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 370 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Power Grid
गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Power Grid का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Power Grid के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 243 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर स्टॉक पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )