एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) हर 6 महीने पर लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों की अपेडेटेड सूची जारी करती है। हालिया सूची 4 जनवरी को जारी किया गया। इसके तहत फुल मार्केट कैप के आधार पर देश की 100 सबसे बड़ी कंपनियां लार्ज-कैप में आती है। वहीं 101वें स्थान से लेकर 250वें रैंक तक के स्टॉक को मिडकैप में जगह मिलती है। वहीं 251वीं रैंक के बाद के शेयरों को स्मॉलकैप स्टॉक माना जाता है। स्मॉलकैप शेयरों के बाद उससे भी माइक्रोकैप शेयरों का नंबर आता है। AMFI, माइक्रोकैप शेयरों को लेकर कोई परिभाषा नहीं बताता है, लेकिन माना जाता है कि 500 से ऊपर रैंक वाले शेयर माइक्रोकैप होते हैं।
