Real Estate Stocks: ये रियल एस्टेट स्टॉक हैं आपके पोर्टफोलियो में? ब्रोकरेज ने इन वजहों से लगाया दांव

Real Estate Stocks: नए साल में रियल एस्टेट को लेकर निवेश की स्ट्रैटेजी क्या हो, इसे लेकर ब्रोकरेज फर्म एंटीक (Antique) ने कुछ स्टॉक्स सुझाए हैं। ब्रोकरेज फर्म ने इस तिमाही कुछ कंपनियों को लेकर सुस्ती की आशंका जताई है तो कुछ के लिए बेहतर ग्रोथ की संभावना जताई है। एंटीक ने अपने रिसर्च नोट में दावा किया कि इसमें से अधिकतर करीब एक-दो को छोड़कर बाकी रियल एस्टेट कंपनियां प्रोजेक्ट लॉन्च के अपने टारगेट को हासिल कर सकती हैं

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 2:06 PM
Story continues below Advertisement
पिछले साल की बात करें तो निफ्टी रियल्टी (Nifty Realty) इंडेक्स में सिर्फ एक स्टॉक-महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स (Mahindra Lifespace Developers) ही ऐसा रहा, जिसने वर्ष 2024 में पॉजिटिव रिटर्न नहीं दिया था। (File Photo- Pexels)

Real Estate Stocks: नया साल आया है और नए साल में रियल एस्टेट को लेकर निवेश की स्ट्रैटेजी क्या हो, इसे लेकर ब्रोकरेज फर्म एंटीक (Antique) ने कुछ स्टॉक्स सुझाए हैं। ब्रोकरेज फर्म ने इस तिमाही कुछ कंपनियों को लेकर सुस्ती की आशंका जताई है तो कुछ के लिए बेहतर ग्रोथ की संभावना जताई है। एंटीक ने अपने रिसर्च नोट में दावा किया कि इसमें से अधिकतर करीब एक-दो को छोड़कर बाकी रियल एस्टेट कंपनियां प्रोजेक्ट लॉन्च के अपने टारगेट को हासिल कर सकती हैं। इस साल एंटीक ने रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक दांव आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट और ओबेरॉय रियल्टी पर लगाया है।

किस कंपनी की ग्रोथ रहेगी बेहतर?

एंटीक का मानना है कि सीमित या कोई नया प्रोजेक्ट नहीं होने के चलते आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट (Aditya Birla Real Estate), प्रेस्टिज एस्टेट्स (Prestige Estates), सोभा (Sobha), सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) और कोल्टे-पाटिल डेवेलपर्स (Kolte-Patil Developers) के लिए चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2024 की सेल्स बुकिंग्स सुस्त रह सकती है। वहीं दूसरी तरफ ब्रोकरेज का मानना है कि नए लॉन्च और बिक्री के लिए पर्याप्त इंवेंटरी से गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties), मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers), डीएलएफ (DLF), ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty), और ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) को सपोर्ट मिलेगा।


अब मार्च 2025 तिमाही यानी इस वित्त वर्ष 2025 के आखिरी तिमाही की बात करें तो आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, प्रेस्टिज एस्टेट्स, सोभा, गोदरेज प्रॉपर्टीज, डीएलएफ, ब्रिगेट एंटरप्राइजेज, श्रीराम प्रॉपर्टीज और-कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स के नए प्रोजेक्ट इस तिमाही में बढ़ सकते हैं।

2024 में Nifty Realty का सिर्फ एक स्टॉक लाल

पिछले साल की बात करें तो निफ्टी रियल्टी (Nifty Realty) इंडेक्स में सिर्फ एक स्टॉक-महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स (Mahindra Lifespace Developers) ही ऐसा रहा, जिसने वर्ष 2024 में पॉजिटिव रिटर्न नहीं दिया था। पिछले साल यह 14 फीसदी कमजोर हुआ था। वहीं 10 में से 9 स्टॉक्स ने पिछले साल 15 फीसदी से 63 फीसदी का रिटर्न दिया था। वहीं निफ्टी रियल्टी इंडेक्स पिछले साल 34 फीसदी मजबूत हुआ था जोकि वर्ष 2023 की तेजी के मुकाबले काफी कम रहा। वर्ष 2023 में निफ्टी रियल्टी करीब 82 फीसदी मजबूत हुआ था। लगातार छठे वर्ष निफ्टी रियल्टी 2024 में पॉजिटिव जोन में बंद हुआ।

Paytm Share Price: NPCI ने टाला यह फैसला, पेटीएम के शेयरों को लगी करारी चोट

Axis Bank Strategy: तीसरी बार एक्सिस बैंक की कमान अमिताभ चौधरी को, एक्सिस फाइनेंस के विलय पर कही ये बात

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।