Multibagger: नए वित्त वर्ष में कौन सा शेयर बनेगा मल्टीबैगर? दांव लगाने से पहले जानें ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस

Multibagger Stocks: क्या आपको मल्टीबैगर शेयर की तलाश है? यहां हम आपको कुछ ही ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ब्रोकरेज फर्मों को अगले 1 साल में 100% से भी अधिक की उछाल आने की उम्मीद है

अपडेटेड Apr 01, 2023 पर 10:40 PM
Story continues below Advertisement
ICICI सिक्योरिटीज को रेप्को होम फाइनेंस के शेयर में 161.47% के रिटर्न की उम्मीद है

Multibagger Stocks: स्टॉक मार्केट की दुनिया में रिटेल निवेशक सबसे अधिक मल्टीबैगर शेयरों की तलाश में रहते हैं। मल्टीबैगर उन शेयरों को कहते हैं कि जिन्होंने एक खास अवधि में अपने निवेशकों के पैसे को कम से कम दोगुना कर दिया हो या उन्हें 100% से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर आप भी ऐसे मल्टीबैगर शेयर की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। यहां हम आपको कुछ ही ऐसे ही शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ब्रोकरेज फर्मों को अगले 1 साल में 100% से भी अधिक की उछाल आने की उम्मीद है।

1. रेप्को होम फाइनेंस (Repco Home Finance)

ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने बीते 16 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी अपने नए एमडी और सीईओ के स्वामीनाथन की अगुआई में एसेट क्वालिटी के साथ-साथ ग्रोथ के मोर्चे पर सही रणनीति के साथ आगे बढ़ती दिख रही है। हमारा मानना है कि कंपनी के बिजनेस फ्रेंचाइजी इस वक्त अंडरवैल्यूएड है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 470.00 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 161.47 फीसदी अधिक है।

2. श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी (Shyam Metalics and Energy)


ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने बीते 16 मार्च को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि यह कंपनी बहुत तेजी से अपनी मौजूदा क्षमताओं को बढ़ा रही है। साथ ही यह हाल ही में स्टेनलेस स्टील और कलर-कोटेड स्टील के सेगमेंट में उतरी है, जिसके चलते यहां से कंपनी की ग्रोथ में तगड़ी उछाल आने की संभावना है। ब्रोकरेज ने Shyam Metalics के शेयर के लिए 570.00 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 116.85 फीसदी अधिक है।

यह भी पढ़ें- SEBI कर रहा Adani Group की विदेशी कंपनियों के साथ डील की जांच, बढ़ सकती है ग्रुप की मुश्किल

3. दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (Dilip Buildcon)

ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने 11 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे हमारे अनुमानों के मुताबिक रहे हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 100 अरब के रेवन्यू को हासिल करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही इसका ऑर्डर-बुक भी 265.4 रुपये के साथ काफी मजबूत दिख रहा है। ब्रोकरेज ने दिलीप बिल्डकॉन के शेयर के लिए 355.00 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 110.18 फीसदी अधिक है।

4. बार्बीक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी (Barbeque Nation Hospitality)

ब्रोकरेज फर्म इडलवाइज ने 9 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि बार्बीक्यू नेशनल के दिसंबर तिमाही के नतीजे अनुमानों के मुताबिक रहे हैं। कंपनी अपने स्टोर्स की संख्या लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 के पहले 9 महीनों में इसने 27 नए स्टोर्स खोले थे। महंगाई में कमी आने के साथ लोगों के खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी, जिसका इस कंपनी को फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज ने बार्बीक्यू नेशन के शेयर के लिए 1275.00 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके मौजूदा बाजार भाव से करीब 101.37 फीसदी अधिक है।

यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और रॉय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।