Get App

FIIs Holding Stocks: सब बेच रहे, विदेशी निवेशक खरीद रहे, चार तिमाहियों में इन स्टॉक्स में ताबड़तोड़ निवेश

FIIs Holding Stocks: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की भारतीय मार्केट में एक साल में हिस्सेदारी कम हुई है लेकिन कुछ स्टॉक्स में तो ताबड़तोड़ पैसे डाले हैं। जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से चार तिमाहियों में विदेशी निवेशकों की कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ी है। मिलाएं अपने पोर्टफोलियो से

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 23, 2026 पर 11:19 AM
FIIs Holding Stocks: सब बेच रहे, विदेशी निवेशक खरीद रहे, चार तिमाहियों में इन स्टॉक्स में ताबड़तोड़ निवेश
FII Holding: जून तिमाही में विदेशी निवेशक नेट सेलर्स बने रहे। निफ्टी 100 की 80 कंपनियों के जारी शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से 63 कंपनियों में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी हल्की हुई तो 17 में बढ़ी। (File Photo- Pexels)

FIIs Holding Stocks: भारतीय मार्केट में कुछ ऐसे स्टॉक्स रहे, जिनमें विदेशी निवेशकों ने चार तिमाही तक ताबड़तोड़ पैसे डाले। आम रुझान की बात करें तो विदेशी निवेशक भारतीय मार्केट से अपना पैसा तेजी से निकाल रहे हैं। एक साल में उन्होंने करीब $3800 करोड़ के शेयरों की नेट बिक्री की। महंगे वैल्यूएशन, कंपनियों की कमजोर कमाई, वैश्विक स्तर पर कारोबारी अनिश्चितताएं और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के चलते उन्होंने धड़ाधड़ शेयर बेचे। कच्चे तेल में उबाल, महंगाई, और देश में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जुड़े निवेश के मौकों की कमी ने विदेशी निवेशकों के सेंटिमेंट पर असर डाला।

FIIs का किन स्टॉक्स पर भरोसा कायम

धड़ाधड़ बिकवाली के बावजूद विदेशी निवेशकों ने एमटीएआर टेक्नोलॉजीज, नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स, वर्चुओसो ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स, साउथ इंडियन बैंक, पॉलीकैब इंडिया, कमिटेड कार्गो केयर, यूपीएल, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी, वारी एनर्जीज, हिताची एनर्जी इंडिया, वेदांता, टाटा कैपिटल, श्रीराम प्रॉपर्टीज, डेक्कन सीमेंट्स, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ाई।

विदेशी निवेशकों की सबसे अधिक होल्डिंग MTAR टेक में बढ़ी जोकि सालाना आधार पर 7.6% से बढ़कर 24.8% हो गई। इस दौरान नॉलेज मरी एंड इंजीनियरिंग वर्क्स में उनकी होल्डिंग 11.6 पर्सेंटेज प्वाइंट बढ़कर 12.1% और वर्चुओसो ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स में 9.1 पर्सेंटेज प्वाइंट बढ़कर 11.3% तक पहुंच गया। वहीं साउथ इंडियन बैंक, पॉलीकैब इंडिया, कमिटेड कार्गो केयर, यूपीएल, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी और वारी एनर्जीज में भी विदेशी निवेशकों की होल्डिंग चार तिमाहियों के दौरान 5.9 पर्सेंटेज प्वाइंट्स से 7.8 पर्सेंटेज प्वाइंट के बीच बढ़ी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें