बाजार के लिए आज सबसे बड़ा संकेत है पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी का पहला सपोर्ट 21,500-21,525 (ऑप्शन के मुताबिक) रहा जबकि बड़ा सपोर्ट 21,448 (कल का निचला स्तर) पर है। आज बाजार में गिरावट में खरीदारी की रणनीति बनाएं। बाजार के कल के आखिरी घंटे ने पूरा ट्रेंड बदला है। अनुज का कहना है कि 21,500 जबतक बच रहा है बाजार मजबूत है। निफ्टी फ्लैट खुला तो खरीदें और इसके लिए 21,550 का स्टॉपलॉस लगाए। अगर निफ्टी में गैपअप मिला तो थोड़ा हल्का होने के बाद खरीदें। स्क्रीन के हिसाब से और कमजोरी होने पर ही बिकवाली का ट्रेड लें।
