Godrej Consumer Share Price: शेयर बाजार में ऐसी कई कंपनियां है, जिन्होंने अपने निवेशकों को पिछले 20 सालों में सिर्फ 1 लाख रुपये के निवेश से करोड़पति बना दिया है। ऐसी ही एक कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Godrej Consumer Products Limited) है। गोदरेज कंज्यूमर के शेयर जून 2001 में स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हुए और तब से अब तक यह अपने निवेशकों को 21,217 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दे चुका है।
