Get App

इस PSU स्टॉक में 5 साल की सबसे बड़ी वीकली गिरावट, क्या आगे भी जारी रहेगी सुस्ती?

आरईसी (REC) लिमिटेड का शेयर 10 जनवरी को 6.5 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते 5 में से 4 सत्रों में इस शेयर में गिरावट देखने को मिली। इस वजह से कंपनी के स्टॉक में इस हफ्ते 15% की गिरावट रही। 10 जनवरी के गिरावट के साथ ही इस स्टॉक में अपने हालिया उच्च स्तर 654 रुपये से 30 पर्सेंट तक का करेक्शन देखने को मिला है। चार्ट्स में स्टॉक ‘ओवरसोल्ड’ कैटेगरी में पहुंच चुका है और इसका रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) गिरकर 30 के स्तर पर पहुंच गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 8:13 PM
इस PSU स्टॉक में 5 साल की सबसे बड़ी वीकली गिरावट, क्या आगे भी जारी रहेगी सुस्ती?
PFC के शेयरों में भी इस हफ्ते 13 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली।

आरईसी (REC) लिमिटेड का शेयर 10 जनवरी को 6.5 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते 5 में से 4 सत्रों में इस शेयर में गिरावट देखने को मिली। इस वजह से कंपनी के स्टॉक में इस हफ्ते 15% की गिरावट रही। 10 जनवरी के गिरावट के साथ ही इस स्टॉक में अपने हालिया उच्च स्तर 654 रुपये से 30 पर्सेंट तक का करेक्शन देखने को मिला है। चार्ट्स में स्टॉक ‘ओवरसोल्ड’ कैटेगरी में पहुंच चुका है और इसका रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) गिरकर 30 के स्तर पर पहुंच गया था। अगर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 30 से नीचे है, तो स्टॉक को ‘ओवरसोल्ड’ माना जाता है।

डीआरचोकसी फिनसर्व के हेमेन कपाड़िया का कहना है कि REC और PFC के शेयरों में करेक्शन कुछ और समय के लिए जारी रह सकता है। उन्होंने कहा, ‘पिछले डेढ़ साल में PFC का शेयर 80 रुपये से 580 रुपये पर पहुंच गया था। लिहाजा, अगर एक स्टॉक इतनी तेजी से भाग रहा है, तो मेरे अनुभव के हिसाब से इसका मतलब है कि एक-डेढ़ साल में यह कुछ नहीं होगा।

यह नई ऊंचाई पर नहीं पहुंचेगा और इसमें समय लगेगा। हालांकि, हाल में जो गिरावट आई है, उसकी रिकवरी फिलहाल मुमकिन नहीं जान पड़ती। जहां तक PFC का सवाल है, तो अगर यह कैलेंडर ईयर 2025 में नई ऊंचाई पर पहुंचता है, तो मुझे काफी हैरानी होगी। हालांकि, करेक्शन में भी काफी कम समय लगेगा, क्योंकि यह एक मल्टीबैगर है।’

PFC के शेयरों में भी इस हफ्ते 13 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली। यह स्टॉक 580 रुपये के पीक से 30 पर्सेंट नीचे है। PFC के लिए रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) पहले ही ‘ओवरसोल्ड’ कैटेगरी में है। कंपनी का RSI 27 है। REC के बारे में पूछे जाने पर कपाड़िया ने बताया कि REC और PFC एक दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें