Waaree Renewable Technologies: पिछले एक साल में वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 630 पर्सेंट की बढ़ोतरी रही है और अगर मौजूदा साल की बढ़ोतरी को ध्यान में रखा जाए, तो यह आंकड़ा 300 पर्सेंट रहा है। इसके बावजूद, एनालिस्ट्स के पास कंपनी के शेयरों के लिए बुलिश आउटलुक है। जानकारों के मुताबिक, मजबूत ऑर्डर बुक, मजबूत फाइनेंशियल और बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन की वजह से यह स्टॉक निवेशकों को आकर्षित कर रहा है। हालांकि, कंपनी का हाई पीई मल्टीपल निवेशकों के लिए चिंता का विषय है।
