इस हफ्ते सिर्फ 2 कारोबारी दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 11% और दूसरे ने 9% का रिटर्न, आज किन स्टॉक्स पर हैं इनकी नजरें

5Paisa.com के रुचित जैन ने Cummins में 1400 रुपये के लक्ष्य के लिए 1240 रुपये पर स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 12:17 PM
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर 11.3% का रिटर्न दिया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में5Paisa.com के रुचित जैन, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और ट्रेडर एवं मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ मुकाबले के लिए हमारे साथ जुड़ गए हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।

    KHILADI DAY-2 RETURN

    दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने 3.2% का रिटर्न दिया

    दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 11.3% का रिटर्न दिया


    दूसरे कारोबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 9.1% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Cummins

    रुचित ने इस स्टॉक में 1280 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1400 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1240 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला स्टॉकः BUY BHEL

    प्रशांत ने कहा कि इसमें 73.95 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 79 रुपये रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 73 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Aegis Logistics

    अमित ने इस स्टॉक में 319 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 310 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 340 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    SBI Card का शेयर 5% टूटा, Q2 मार्जिन ने किया निराश, एनालिस्ट्स ने घटाया टारगेट प्राइस

    5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Syngene

    रुचित ने इस स्टॉक में 606 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 655 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 585 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Narayana Health

    अमित ने इस स्टॉक में 786 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 765 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 830 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।