SBI Card का शेयर 5% टूटा, Q2 मार्जिन ने किया निराश, एनालिस्ट्स ने घटाया टारगेट प्राइस

आज SBI Cards के शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। एनएसई पर शुरुआती कारोबारी में कंपनी का स्टॉक 5 प्रतिशत की गिरावट से साथ खुला जबकि सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 52 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 11:12 AM
SBI Cards ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा आय में इजाफे के कारण बढ़ा है। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल आय एक साल पहले के 2,695 करोड़ रुपये से 28 प्रतिशत बढ़कर 3,453 करोड़ रुपये हो गई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (SBI Cards and Payment Services Ltd (SBI Card) का शेयर मूल्य आज हफ्ते के आखिरी कारोबीर दिन शुक्रवार 28 अक्टूबर को 5 प्रतिशत गिरकर खुला। जबकि कंपनी ने सितंबर को समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध मुनाफे में 52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 526 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर सुबह 9:30 बजे ये शेयर 5.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 814 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं इस साल 2022 में अब तक स्टॉक में 11.73 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India (SBI) द्वारा प्रोमोटेड प्योर-प्ले क्रेडिट कार्ड कंपनी ने कहा कि कंपनी का शुद्ध मुनाफा उच्च आय के कारण बढ़ा है। कंपनी ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा कि जारी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कुल आय एक साल पहले के 2,695 करोड़ रुपये से 28 प्रतिशत बढ़कर 3,453 करोड़ रुपये हो गई।


    भारती एयरटेल और अनुपम रसायन पर बुलिश हुए ब्रोकरेज, जानें कितना दिया टारगेट प्राइस

    कंपनी का शुद्ध एनपीए (बैड लोन) 0.91 प्रतिशत से घटकर 0.78 प्रतिशत हो गया। इसकी वजह से कंपनी की एसेट क्वालिटी में सुधार नजर आया।

    घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि रिवॉल्वर मिक्स में गिरावट और फंड की बढ़ी हुई लागत के कारण तिमाही आधार पर मार्जिन Q2 में 90 बेसिस प्वाइंट गिरकर 12.3 प्रतिशत पर आ गई।

    इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज मॉर्गन स्टेनली ने 1100 रुपये के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर ओवरवेट कॉल किया है। उन्होंने कहा "रिवॉल्वर मिक्स और उच्च फंडिंग लागत शुद्ध ब्याज मार्जिन पर दबाव डाल सकती है। लिहाजा हमने वित्त वर्ष 23-25 ​​के लिए ईपीएस अनुमान में 1-2 प्रतिशत की कटौती की है।"

    वहीं CLSA ने 795 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर बिकवाली की कॉल दी है। फर्म ने एस्टीमेट्स 3-5 प्रतिशत तक घटाया है।

    एसबीआई कार्ड के स्टॉक पर आउटपरफॉर्म कॉल देते हुए क्रेडिट सुइस ने अपना लक्ष्य 1,150 रुपये से घटाकर 1,080 रुपये कर दिया है। क्रेडिट सुइस के एनालिस्ट्स का कहना है कि बढ़े हुए ऑपरेटिंग खर्च और लोअर एनआईएम के कारण EPS अनुमान 4 प्रतिशत घटाया है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।