भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के अफ्रीकी कारोबार में ग्रोथ देखने को मिल रही है। दूसरी तिमाही में कंपनी के अफ्रीकी कारोबार की आय और EBITDA में बढ़ोत्तरी नजर आई है। वहीं अनुपम रसायन (Anupam Rasayan) का अच्छे टॉपलाइन, ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के चलते Q2FY23 मुनाफा 153 प्रतिशत बढ़कर 41.2 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी की आय सालाना आधार पर 25% बढ़कर 310.7 करोड़ रुपये रही।
जानते हैं दोनों स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकरेज हाउसेज की राय और टारगेट प्राइस
CLSA On BHARTI AIRTEL: Buy: TP 930 Rupee per share
CLSA की BHARTI AIRTEL पर राय
CLSA ने BHARTI AIRTEL पर बुलिश राय देते हुए इस पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने इसके लिए 930 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। उनका कहना है कि कंपनी के अफ्रीकी कारोबार में मजबूत ग्रोथ दिखी है। Q2FY23 में अफ्रीकी कारोबार का रेवेन्यू और EBITDA बढ़ा है। भारती के रेवेन्यू और EBITDA में अफ्रीकी कारोबार का 30% हिस्सा होता है। फिलहाल एयरटेल अफ्रीका और भारती एयरटेल दोनों का वैल्युएशन सस्ता है। भारती को अच्छे कैश फ्लो से फायदा होता हुआ दिखाई देगा।
JEFFERIES on ANUPAM RASAYAN: Buy: TP 1030 Rupee per share
JEFFERIES की ANUPAM RASAYAN पर राय
JEFFERIES ने ANUPAM RASAYAN पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1030 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का रेवेन्यू सुस्त नजर आया है। वहीं ग्रॉस और EBITDA मार्जिन बेहतर दिखाई दी है। इसकी ऊंची ब्याज लागत और करेंसी लॉस से मुनाफे पर दबाव देखने को मिला है। इसके H1FY23 में इंवेंटरी दिन घटे हैं। मैनेजमेंट ने भी H2 में इंवेंटरी दिन में और गिरावट की बात की है। QIP की रकम से अगले 4 साल की ग्रोथ की फंडिंग की जायेगी। वहीं FY25 E में RoCe 2% सुधरने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)