Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले मारुति सुजुकी, टाटा केमिकल्स, आईआरबी इंफ्रा और अन्य स्टॉक्स

Newgen Software Technologies में Marathon Edge India Fund I ने 345 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 20 लाख इक्विटी शेयर खरीदे

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 9:38 AM
Kaveri Seed Company ने कहा कि बोर्ड ने 700 रुपये प्रति शेयर तक की कीमत पर 125.65 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर एक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

    Results on October 28: आज यानी कि 28 अक्टूबर 2022 को Maruti Suzuki India, Dr Reddy's Laboratories, JSW Energy, Vedanta, Tata Power Company, Bandhan Bank, Blue Dart Express, CCL Products (India), Dwarikesh Sugar Industries, Eveready Industries India, NIIT, Satin Creditcare Network, Sona BLW Precision Forgings, Sumitomo Chemical India, and TTK Healthcare फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों के आज सितंबर तिमाही के नतीजे जारी होंगे।

    Results on October 29: कल शनिवार 29 अक्टूबर को Indian Oil Corporation, NTPC, Alankit, Himadri Speciality Chemical, Kirloskar Electric Company, Seshasayee Paper & Boards और Transport Corporation of India आदि कंपनियां अपने September FY23 तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।


    Tata Chemicals

    सालाना आधार पर Q2FY23 के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 685 करोड़ रुपये रहा। जबकि Q2FY22 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 248 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर Q2FY23 में कंपनी की आय 40 प्रतिशत बढ़कर 4,239 करोड़ रुपये रही।

    Newgen Software Technologies

    Marathon Edge India Fund I ने 345 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में अतिरिक्त 20 लाख इक्विटी शेयर खरीदे।

    Kaveri Seed Company

    कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने 700 रुपये प्रति शेयर तक की कीमत पर 125.65 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

    निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज कौन से लेवल्स होंगे अहम, दोनों इंडेक्स में क्या हो आपकी ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी

    Dhanuka Agritech

    कंपनी ने कहा कि उसका निदेशक मंडल 1 नवंबर को टेंडर ऑफर रूट के जरिए कंपनी के इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

    Supreme Petrochem

    सालाना आधार पर कंपनी Q2FY23 स्टैंडअलोन मुनाफा 53 प्रतिशत घटकर 59.64 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के कमजोर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के चलते मुनाफे में गिरावट नजर आई। वहीं दूसरी तरफ इसी अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 3.7% बढ़कर 1,234.6 करोड़ रुपये रही।

    IRB Infrastructure Developers

    आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स की सहायक कंपनी ने एनसीडी के जरिए 139 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

    Anupam Rasayan India

    सालाना आधार पर कंपनी Q2FY23 मुनाफा 153 प्रतिशत बढ़कर 41.2करोड़ रुपये रहा। कंपनी के अच्छे टॉपलाइन, ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के चलते मुनाफे में बढ़त नजर आई। वहीं दूसरी तरफ इसी अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 25% बढ़कर 310.7 करोड़ रुपये रही।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।