इस ट्रैवल कंपनी का शेयर एक महीने में 64% चढ़ा है, आज 14 फीसदी भागा, जानिए क्या है पूरा मामला

पिछले एक महीने में Thomas Cook के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान शेयर करीब 64 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान Nifty 50 में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। सिर्फ 4 सत्रों में यह शेयर करीब 31 फीसदी तक उछल चुका है

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 12:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
12:15 बजे शेयर का भाव 13.20 फीसदी चढ़कर 146.47 रुपये पर चल रहा था।

थॉमस कुक के शेयरों में लगातार चौथे दिन तेजी दिखी। 25 नवंबर यानी बुधवार को यह शेयर कमजोर खुला। लेकिन, कुछ ही देर बाद इसे पंख लग गए। एक समय यह करीब 14 फीसदी तक उछलकर 147.40 रुपये पर पहुंच गया। 12:15 बजे शेयर का भाव 13.20 फीसदी चढ़कर 146.47 रुपये पर चल रहा था। 4 सत्रों में यह शेयर करीब 31 फीसदी तक उछल चुका है।

बीते एक महीने में 64 फीसदी चढ़ा है शेयर 

Thomas Cook ने पश्चिम बंगाल में कारोबार के विस्तार का ऐलान किया है। इस वजह से शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले एक महीने में Thomas Cook के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान शेयर करीब 64 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान Nifty 50 में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, इस साल अब तक यह शेयर करीब 4 गिरा है।


कंपनी ने कोलकाता में खोला नया आउटलेट

पश्चिम बंगाल में कंपनी ने अपना नया आउटलेट शुरू किया है। इसका मकसद राज्य में अपनी मौजूदगी बढ़ाना है। कोलकाता में नया आउटलेट खुलने से शहर में कंपनी के आउटलेट की संख्या बढ़कर 10 और पूरे पश्चिम बंगाल में 11 हो गई है। कंपनी ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है।

नया आउटलेट कई तरह के ग्राहकों की जरूरतें पूरी करेगा

थॉमस कुक का पश्चिम बंगला में नया आउटलेट बरानगर, डनलप और BT रोड कॉरिडोर के यात्रियों को सेवाएं देगा। इसके अलावा दक्षिणेश्वर, बारासात और हुगली जिले के आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को भी इसका फायदा मिलेगा। कंपनी का नया आउटलेट अलग-अलग ग्राहक वर्गों की जरूरतों को पूरा करेगा। इनमें परिवार, कपल्स, मिलेनियल्स, Gen Z, बिजनेस ट्रैवलर्स और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 22 फीसदी बढ़ा

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। सितंबर तिमाही में चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स साल दर साल आधार पर मामूली वृद्धि के साथ 84.8 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 84.5 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.1 फीसदी घटकर 51.7 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 66.4 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: Jupiter wagons share price: बाजार खुलते ही शेयर में तूफानी तेजी, 20% उछाल के बाद लगा अपर सर्किट

25 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी में जबर्दस्त तेजी

25 नवंबर को शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी दिखी। निफ्टी 541 अंक यानी 2.14 फीसदी चढ़कर 25,892 पर चल रहा था। सेंसेक्स 2.24 फीसदी यानी 1.842 अंक के उछाल के साथ 84,278 पर चल रहा था। बैंक निफ्टी में भी 2.08 फीसदी की तेजी दिखी। निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया को छोड़ बाकी सभी सूचकांक हरे निशान में थे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।