थायरोकेयर टेक्नोलॉजीस लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 30 अक्टूबर का दिन बेहद खराब रहा। कारोबार के दौरान शेयर में 13.5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 445.40 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग 11.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 456 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 7200 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही और छमाही नतीजे जारी किए थे। कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद शेयर में बिकवाली का दबाव है।
